झरिया वार्ड 34 के महिला रिज़र्व सीट के प्रत्याशी मोनिका कुमारी के पति महेंद्र पासवान झरिया अंचल कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि पत्नी का जाती प्रमाण पत्र नहीं बनने से चुनाव से वंचित हो रहे हैं। महेंद्र पासवान का कहना है कि उन्होंने 15 दिनों से अंचल कार्यालय के चक्कर लगाए हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है