रीठी: भीषण गर्मी के बीच मौसम का कहर, रीठी के बरहटा में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि
Rithi, Katni | Apr 28, 2026 रीठी क्षेत्र के बरहटा गांव में उस समय मौसम ने अचानक करवट ले ली, जब भीषण गर्मी के बीच आसमान में काले बादल घिर आए। देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ हवाएं चलने लगीं और जोरदार बारिश शुरू हो गई मौसम का यह बदला हुआ मिजाज यहीं नहीं रुका कुछ ही देर में बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे, जिससे ग्रामीण हैरान रह गए तेज हवाओं के कारण कई जगह हल्का नुकसान भी देखने को मिला