नरवर: भीषण गर्मी में अग्नि के बीच साधना, ग्राम छितरी में छाया आस्था का माहौल
ग्राम छितरी में इन दिनों श्रद्धा और आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिल रहा है। श्री पंच आवाहन अखाड़ा के श्रीमंत श्री रामानुज पुरी महाराज द्वारा भीषण गर्मी के बीच अग्नि के मध्य बैठकर कठोर साधना की जा रही है। इस कठिन तपस्या को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रचंड गर्मी के बावजूद महाराज की यह साधना निरंतर जारी है