शाहबाद: शाहबाद घाटी में अनियंत्रित बस हाईवे से नीचे उतरी, हादसे से मचा हड़कंप
Shahbad, Baran | May 20, 2026 बुधवार सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित शाहबाद घाटी क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई। जानकारी के अनुसार बस झांसी की ओर से आ रही थी और कोटा की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शाहबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।