निघासन: फुटहा फार्म में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या करने वाला खूंखार तेंदुआ 76 घंटे बाद वन विभाग के पिंजड़े में हुआ कैद
लखीमपुर खीरी जिले के।सिंगाही थाना क्षेत्र के फुटहा फार्म में दहशत का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ आखिरकार 76 घंटे बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। इसी तेंदुए ने बीते बुधवार शाम 7 वर्षीय मासूम सिमरन को घर से उठाकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था।