झालरापाटन: द्वारकाधीश मंदिर में नंद उत्सव की धूम, बाल स्वरूप पर खिलौने, मिठाइयां और माखन-मिश्री न्योछावर
कृष्ण जन्मोत्सव के बाद आज झालरापाटन में नंद उत्सव की धूम है । भगवान द्वारकाधीश के पलना दर्शन के लिए रविवार सुबह 10:00 बजे से ही द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड पडा। देवस्थान विभाग और द्वारकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झालावाड़ कोटा बारां और सीमावर्ती मध्य प्रदेश से भी वैष्णव पंथी झालरापाटन पहुंचे.