झालरापाटन: जन्माष्टमी पर झालरापाटन के द्वारकाधीश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के लिए 1 किलोमीटर लंबी कतार
मंदिरों की नगरी झालरापाटन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम देर रात 1 बजे तक जारी रहे । ऐतिहासिक द्वारकाधीश मंदिर में तो भीड़ का नजारा देखते ही बन रहा था। भगवान का विशेष अभिषेक किया गया। 101 किलो दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से भगवान का पंचामृत अभिषेक हुआ। अष्ट सखा और अर्जुन की प्रतिमा का भी अभिषेक हुआ।