झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पश्चिमी सिंहभूम के तत्वाधान में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन एवं प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी के कुशल निर्देशन में किया गया।