बरहेट: बरहेट थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरहेट थाना पुलिस ने सोमवार के पूर्वाहन करीब 11 बजे दुष्कर्म एवं पोक्सो मामले के आरोपी थाना क्षेत्र के बोड़बांध गांव निवासी सीमन मुर्मू उर्फ फुगा, पिता दुकरा मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीमन पर आरोप है कि उसने थाना क्षेत्र के एक नाबालिक से दुष्कर्म किया था।