सिराथू: जहाँगीराबाद इलाके में गंगा नदी की बाढ़ से हजारों बीघा सब्जी की फसल हुई बर्बाद
सिराथू तहसील क्षेत्र के जहाँगीराबाद कछार गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा खेती जलमग्न हो गई।किसानों की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है।किसान सास्वत निषाद और राहुल ने बुधवार को बताया कि लोन उधार लेकर खेती शुरू किया था लेकिन गंगा के पानी में सब बर्बाद हो गया।तरबूज लौकी ककड़ी करेला कद्दू अन्य सब्जियां लगाई गई थी लेकिन सब जलमग्न हो गई है।