पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के एथलीटों ने 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में 12 गोल्ड समेत कुल 27 मेडल जीतकर रचा इतिहास
Purnea East, Purnia | Jun 18, 2026
पूर्णिया के धावकों और एथलीटों ने पटना में आयोजित 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में 12 गोल्ड समेत कुल 27 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. अंडर-14 आयु वर्ग में जिले की बेटियों ने उपविजेता (रनर-अप) ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर प्रक्षेत्र का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है. वही खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर पूरे पूर्णिया के खेल प्रेमियों और संरक्षकों में जश्न का माहौल है.