बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, के निर्देशानुसार जीविका दीदीयो एवं आशा कार्यकर्ता के द्वारा स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहानाबाद जिला अंतर्गत 217- घोषी विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।