शुक्रवार को यादव समाज ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर की गई कथित असंसदीय टिप्पणी पर समाज ने कड़ी आपत्ति जताई। बयान वापस लेने व सार्वजनिक माफी की मांग की गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।