भिंड नगर: भिण्ड शहर में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, सीएमओ को दिए निर्देश
भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने आज मंगलवार सुबह 7 बजे व्यापार मंडल धर्मशाला के पास सहित शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा और स्वास्थ्य अधिकारी राजीव जैन भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।