सांगानेर: जयपुर सीकर हाईवे पर हरमाड़ा के समीप VIP मूवमेंट के दौरान तेज रफ्तार स्लीपर बस ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर
जयपुर में वीआईपी मूवमेंट के लिए रोके गए वाहनों में तेज रफ्तार स्लीपर बस घुस गई। बेकाबू बस ने पीछे से चार कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हरमाड़ा थाना पुलिस ने गाड़ियों के गेट तोड़कर 6 घायलों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, सीकर रोड पर सनसिटी के पास वीआईपी मूवमेंट के चलते आज शनिवार शाम करीब 6 बजे यातायात रोका गया था।