विदिशा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 3 जनवरी को हुए शुभम चौबे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।सोमवार दोपहर 2 बजे आरोपियों का दुर्गा नगर चौराहे से सिविल लाइन थाने तक रस्सी बांधकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।