तारापुर: हनुमान जन्मोत्सव पर बाबा तारेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भव्य आयोजन, हनुमान चालीसा का पाठ गूंजा
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बाबा तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार की रात भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु एक साथ भक्ति रस में डूबे नजर आए.