रायबरेली: रायबरेली एम्स की संवेदनशीलता का एक वीडियो वायरल, एंबुलेंस में घंटों तड़पता रहा मरीज, परिजन परेशान
30 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर एम्स हॉस्पिटल की संवेदनशीलता का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एंबुलेंस के अंदर मरीज घंटो तड़पता रहा। परिजन एडमिशन के चक्कर में घंटो इधर-उधर भटकते रहे। मरीज की स्थिति गंभीर बताई गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एम्स हॉस्पिटल में रायबरेली ही नहीं, बल्कि अन्य पड़ोसी जिलों से रेफर मरीज आते हैं।