रायबरेली: आचार्य द्विवेदी नगर में किराए के मकान में रह रही एक महिला पड़ोसी के घर से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लेकर हुई फरार
कोतवाली नगर के,आचार्य द्विवेदी नगर में किराए के मकान में अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ रह रही एक महिला पड़ोसी व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर घर में रखे,करीब 3 लाख रुपए के,आभूषण व 35000 रुपए की नगदी लेकर फरार हो गई है।बुधवार को पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली नगर में पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है।और महिला पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।