नजीबाबाद: यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक संपन्न हुई
आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को 12:00 के करीब पुलिस अधीक्षक नगर, बिजनौर एवं पुलिस अधीक्षक नगर, हरिद्वार द्वारा आगामी कांवड़ मेला–2026 के दृष्टिगत अंतर्जनपदीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा संबंधी यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।