राजातालाब: मिर्जामुराद में नींद की झपकी से बोलेरो नाले में गिरी, पांच लोग बाल-बाल बचे
नींद की झपकी से बोलेरो नाले में गिरी, पांच लोग बाल-बाल बचे वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजूरी नेशनल हाईवे स्थित सर्विस लेन पर शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए, जबकि चालक को हल्की चोटें आई हैं।