बड़ा मलेहरा: अस्पताल तिराहा पर अवैध कट्टा और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
अस्पताल तिराहा पर अवैध कट्टा और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार बड़ामलहरा। रात्रि पुलिस गश्त के दौरान बड़ामलहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अस्पताल तिराहा क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी अस्पताल तिराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की