जबलपुर: माढ़ोताल में 'महंगी' पड़ी एमआरपी; शराब दुकान पर युवक को बंधक बनाकर लोहे की रॉड और डंडों से पीटा
संस्कारधानी के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगी नाका स्थित एक शराब दुकान में दबंगई और बेरहमी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ प्रिंट रेट (MRP) से ज़्यादा पैसे वसूलने का विरोध करना एक युवक को बेहद भारी पड़ गया। दरअसल, ऋषि नगर निवासी आकाश यादव जब दुकान पर बियर खरीदने गया, तो कर्मचारियों ने तय कीमत से अधिक पैसों की मांग की। आकाश द्वारा इसका विरोध करने पर व