हुसैनाबाद: देवरी खुर्द-देवरी कला रोड बना दलदल, पाइपलाइन और नाली के पानी से आवागमन ठप
हुसैनाबाद देवरी खुर्द से देवरी कला जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल होकर पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। नाली का पानी सड़क पर बहने और पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़क काटकर मिट्टी फैलाने से हालात इतने खराब हो गए हैं कि इस रास्ते पर चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्णाडीह टोला के पास नाली का पानी लगातार सड़क पर गिराया जा रहा है..