इटकी: इटकी में आस्था की अग्निपरीक्षा: दहकते अंगारों पर चलेंगे शिव भक्त, मंडा पूजा की तैयारियां पूरी
Itki, Ranchi | Apr 18, 2026 इटकी में सात दिवसीय ऐतिहासिक मंडा पूजा का उत्साह चरम पर है। पंडित पंचम दास के सानिध्य में जारी इस अनुष्ठान के मुख्य आकर्षण फुलखुन्दी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।, 19 अप्रैल (रविवार) को 'धुआं-सुआं' रस्म के बाद श्रद्धालु दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय देंगे। 20 अप्रैल को भव्य 'झूलन' कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा।