वार्ड 30 से निर्मला देवी ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वे पूर्व पार्षद हैं और पिछले चुनाव में 3000 वोट लाकर विजयी हुई थीं। निर्मला देवी का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में नाली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा किया है और इस बार भी जनता का समर्थन मिलने का विश्वास है।