गाजियाबाद जिले को जल्द ही समस्याओं से निजात मिलने वाली है, क्योंकि अलग-अलग विधानसभाओं में प्रमुख विकास कार्य शुरू होने वाले हैं। लोनी विधानसभा में दिल्ली-सहारनपुर रोड और नाले का कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसको लेकर गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने वीडियो जारी की है।