बटियागढ़: रजपुरा थाना प्रभारी शत्रुघन दुबे हुए सेवानिवृत्त, पुलिस थाने में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
रजपुरा थाना में पदस्थ थाना प्रभारी शत्रुघन दुबे 28 फरवरी को पुलिस सेवा से रिटायर्ड हुए,दुबे के रिटायरमेंट के बाद आज 1 मार्च को विदाई समारोह का आयोजन रजपुरा थाना परिसर में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ काशी से पधारे विद्वान कथाचार्य द्वारा पूजन पाठ के साथ किया,रजपुरा और हटा थाना पुलिस परिवार ने पुष्पमालाओं से दुबे जी का स्वागत कर शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह दिया