जानसठ: रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज पर जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाके को किया गया अलर्ट, उफनते जल से इलाके में हड़कंप
रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज पर रविवार शाम 4:00 के करीब जल स्तर बढ़ने से पूरे इलाके में प्रशासन द्वारा अलर्ट किया गया है,पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी और बरसात के चलते मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं,गंगा बैराज पर पीछे से अत्यधिक पानी छोड़े जाने से आसपास के इलाके को अलर्ट किया गया है जिसमें बाढ़ चौकी पूरी तरह अलर्ट है