जानसठ: भोपा पुलिस ने दबिश के दौरान एक बदमाश को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ देसी तमंचा और जिंदा कारतूस, भेजा गया जेल
भोपा पुलिस ने दबिश के दौरान शनिवार शाम 5:00 बजे एक शातिर बदमाश विनीत को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया जो कि क्षेत्र में किसी लूटपाट जैसी घटना को कारित करने की फिराक में घूम रहा था,SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देश में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत एक्शन जारी।