कटनी ग्रामीण: थनोरा गांव में आम बीनने गई बुजुर्ग महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, इलाज के दौरान मौत
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम थानोरा में आकाशीय बिजली गिरने से 64 वर्षीय सुशीला बाई की दर्दनाक मौत हो गई। कल शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत में गिरे आम बीन रही थीं, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली उन पर गिर गई। गंभीर हालत में पहले रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कटनी किया गया