Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image

जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने थाना अंतर्गत रोमियो चेकिंग कर #मिशन_शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 की जानकारी देते हुए इसके प्रयोग के बारे में बताया गया तथा महिला अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई- https://t.co/vzZpxtqtR2

Basti, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

#BastiPolice प्रभारी यातायात मय पुलिस टीम द्वारा महिला थाना से रोडवेज तक पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया एवं अनियमित वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। https://t.co/3xHSE288jo

#BastiPolice प्रभारी यातायात मय पुलिस टीम द्वारा महिला थाना से रोडवेज तक पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया एवं अनियमित वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। https://t.co/3xHSE288jo

Basti, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

दसिया में निर्माणाधीन फैक्ट्री के प्रबंधन की तहरीर पर 11 नामजद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज

दसिया में निर्माणाधीन फैक्ट्री के प्रबंधन की तहरीर पर 11 नामजद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज

Basti, Basti | Jul 15, 2026

*बिजली आ गई, पर रहेगी कितनी देर? नागरिकों के मन में अब भी संशय*  पिछले 2 घंटे से ऊपर बिजली पूरे शहर की ठप रही
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026*

गिदही पावर हाउस की 33 केवी लाइन ठीक होने के बाद बस्ती शहर में बिजली तो आ गई है, लेकिन नागरिकों के मन में अब भी संशय बना हुआ है कि ये बिजली रहेगी कितनी देर।

पिछले कुछ दिनों से शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 10 मिनट बिजली आती है तो 1 घंटे चली जाती है। 20 मिनट आती है तो डेढ़ घंटे गायब रहती है। इसी वजह से लोग अब बिजली आने पर भी खुश नहीं हो पा रहे।

*"आती-जाती बिजली से परेशान हैं"*  
गांधी नगर बाजार के व्यापारी और आम जनता का कहना है कि विभाग हर बार फाल्ट का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेता है। लेकिन स्थायी समाधान कोई नहीं करता। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं।

*स्टाफ और संसाधनों की कमी*  
बिजली विभाग के कर्मचारी मानते हैं कि लाइनमैन की संख्या घटने से फाल्ट समय पर नहीं सुधर पा रहे। जो काम पहले 10 लोग करते थे वो अब 3 लोगों से कराया जा रहा है। आउटसोर्स लाइनमैन को 10-12 हजार वेतन पर 12-16 घंटे काम कराया जा रहा है। ऊपर से हाइड्रोलिक सीढ़ी तक नहीं है। एक फाल्ट से दूसरे फाल्ट तक लकड़ी की सीढ़ी ले जाने में ही 1 घंटा लग जाता है। अधिकारियों का कहना है कि डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। लेकिन सवाल ये है कि जब तक भर्ती नहीं होती, तब तक बस्ती की जनता यूं ही अंधेरे में रहेगी?

                *जवाबदेही तय करने की मांग*  
नागरिकों की मांग है कि बिजली विभाग जवाबदेही तय करे और शहर को पर्याप्त स्टाफ व संसाधन उपलब्ध कराए। वरना "बिजली आई है तो कब जाएगी" ये डर लोगों के मन में ऐसे ही बना रहेगा।

*संवाददाता*  
*हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

*बिजली आ गई, पर रहेगी कितनी देर? नागरिकों के मन में अब भी संशय* पिछले 2 घंटे से ऊपर बिजली पूरे शहर की ठप रही *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026* गिदही पावर हाउस की 33 केवी लाइन ठीक होने के बाद बस्ती शहर में बिजली तो आ गई है, लेकिन नागरिकों के मन में अब भी संशय बना हुआ है कि ये बिजली रहेगी कितनी देर। पिछले कुछ दिनों से शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 10 मिनट बिजली आती है तो 1 घंटे चली जाती है। 20 मिनट आती है तो डेढ़ घंटे गायब रहती है। इसी वजह से लोग अब बिजली आने पर भी खुश नहीं हो पा रहे। *"आती-जाती बिजली से परेशान हैं"* गांधी नगर बाजार के व्यापारी और आम जनता का कहना है कि विभाग हर बार फाल्ट का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेता है। लेकिन स्थायी समाधान कोई नहीं करता। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। *स्टाफ और संसाधनों की कमी* बिजली विभाग के कर्मचारी मानते हैं कि लाइनमैन की संख्या घटने से फाल्ट समय पर नहीं सुधर पा रहे। जो काम पहले 10 लोग करते थे वो अब 3 लोगों से कराया जा रहा है। आउटसोर्स लाइनमैन को 10-12 हजार वेतन पर 12-16 घंटे काम कराया जा रहा है। ऊपर से हाइड्रोलिक सीढ़ी तक नहीं है। एक फाल्ट से दूसरे फाल्ट तक लकड़ी की सीढ़ी ले जाने में ही 1 घंटा लग जाता है। अधिकारियों का कहना है कि डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। लेकिन सवाल ये है कि जब तक भर्ती नहीं होती, तब तक बस्ती की जनता यूं ही अंधेरे में रहेगी? *जवाबदेही तय करने की मांग* नागरिकों की मांग है कि बिजली विभाग जवाबदेही तय करे और शहर को पर्याप्त स्टाफ व संसाधन उपलब्ध कराए। वरना "बिजली आई है तो कब जाएगी" ये डर लोगों के मन में ऐसे ही बना रहेगा। *संवाददाता* *हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

Basti, Basti | Jul 15, 2026

*जिला महिला अस्पताल से रोडवेज तिराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम से मिली थोड़ी राहत*  
     *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026*

*बस्ती।* शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती *डा0 यशवीर सिंह* और अपर पुलिस अधीक्षक *श्याम कान्त*, सीओ ट्रैफिक *कुलदीप यादव* व सीओ सदर *सत्येंद्र भूषण तिवारी* के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

बस्ती शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आज जिला महिला अस्पताल से रोडवेज तिराहे तक ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़कों की पटरी पर लगे ठेलों और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को हटाया गया।
रोडवेज तिराहे पर हर दिन लंबा जाम लगने से राहगीरों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान पटरी पर अतिक्रमण करके लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। 
                  *ठेला संचालकों से की गई अपील*  
ट्रैफिक टीम ने ठेला लगाने वालों से अपील की कि वे सड़क की पटरी छोड़कर नाली के ऊपर अपना ठेला लगाएं। इससे आम जनता और आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को भी हटाया गया।
                    *स्थायी समाधान की तैयारी*  
ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी का कहना है कि जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जल्द ही नगर पालिका के EO से मुलाकात की जाएगी। दोनों विभाग मिलकर इस क्षेत्र में लगने वाले जाम का स्थायी समाधान निकालेंगे। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं ताकि रोडवेज तिराहे और जिला अस्पताल मार्ग पर लगने वाले जाम से आम जनता को राहत मिल सके।
अभियान में टीएसआई अजय सिंह, टीएसआई सुरेश राजभर, टीएसआई नन्हेंलाल, टीएसआई रामचरण यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल बबलू यादव और पीआरडी जवान मौजूद रहे।
*संवाददाता*  
*हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

*जिला महिला अस्पताल से रोडवेज तिराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम से मिली थोड़ी राहत* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026* *बस्ती।* शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती *डा0 यशवीर सिंह* और अपर पुलिस अधीक्षक *श्याम कान्त*, सीओ ट्रैफिक *कुलदीप यादव* व सीओ सदर *सत्येंद्र भूषण तिवारी* के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। बस्ती शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आज जिला महिला अस्पताल से रोडवेज तिराहे तक ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़कों की पटरी पर लगे ठेलों और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को हटाया गया। रोडवेज तिराहे पर हर दिन लंबा जाम लगने से राहगीरों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान पटरी पर अतिक्रमण करके लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। *ठेला संचालकों से की गई अपील* ट्रैफिक टीम ने ठेला लगाने वालों से अपील की कि वे सड़क की पटरी छोड़कर नाली के ऊपर अपना ठेला लगाएं। इससे आम जनता और आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को भी हटाया गया। *स्थायी समाधान की तैयारी* ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी का कहना है कि जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जल्द ही नगर पालिका के EO से मुलाकात की जाएगी। दोनों विभाग मिलकर इस क्षेत्र में लगने वाले जाम का स्थायी समाधान निकालेंगे। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं ताकि रोडवेज तिराहे और जिला अस्पताल मार्ग पर लगने वाले जाम से आम जनता को राहत मिल सके। अभियान में टीएसआई अजय सिंह, टीएसआई सुरेश राजभर, टीएसआई नन्हेंलाल, टीएसआई रामचरण यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल बबलू यादव और पीआरडी जवान मौजूद रहे। *संवाददाता* *हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

Basti, Basti | Jul 15, 2026

जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने थाना अंतर्गत रोमियो चेकिंग कर #मिशन_शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 की जानकारी देते हुए इसके प्रयोग के बारे में बताया गया तथा महिला अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई- https://t.co/vzZpxtqtR2 - Basti News