फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने 160 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
अपराध शाखा टीम 24 दिसंबर को गस्त पर थी गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से अपराध शाखा टीम ने आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को सेक्टर 65/64 चौक बायपास रोड के पास से काबू किया है। आरोपी से मौके पर 160 PENTAZOCINE INJECTION बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में नशा तस्करी की धारा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।