करायपरसुराय: गुलडिया बिगहा में गेहूं की फसल जलकर राख, शॉर्ट सर्किट या असामाजिक तत्वों पर आशंका
प्रखंड क्षेत्र के गुलडिया बिगहा गांव में भीषण आग लगने से गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई, जिससे देखते ही देखते खेतों में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो च