बगोदर खोरठा जनभाषा शिक्षण एवं शोध केंद्र के तत्वाधान में बगोदर में शनिवार शाम छह बजे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विनोबा भावे विवि हजारीबाग के खोरठा भाषा विभाग के एचओडी डॉ बीएन ओहदार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष महासभा ने दुनिया की सभी मातृभाषाओं के समुचित संरक्षण देने के लिए 21 फ़रवरी को अ मातृभाषा दिवस घोषित किया है।