कुडू: कुडू में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों पर लगी लंबी कतार, किसान और आम लोग परेशान
Kuru, Lohardaga | May 22, 2026 कुडू प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। खाड़ी देशों में उत्पन्न संकट के बाद कुडू प्रखंड क्षेत्र के चारों पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित हो गई है। शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे कुडू प्रखंड के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिली।