पत्थलगांव: तेंदूपत्ता संग्रहण से आदिवासी परिवारों को मिला रोजगार, 10 जून तक किया जाएगा भुगतान
गर्मी के मौसम में रोजगार के सीमित अवसरों के बीच तेंदूपत्ता संग्रहण आदिवासी एवं ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं के लिए आय का प्रमुख साधन बना हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को देश में सर्वाधिक 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा समर्थन मूल्य दिए जाने से संग्राहकों में उत्साह है। संग्राहक महिलाओं ने बताया कि वे लगभग एक सप्ताह में एक मानक बोरा ते