गिरिडीह: समाहरणालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर बैठक
समाहरणालय में सोमवार को 1 बजे उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण को लेकर जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, किसानों के पंजीकरण, बीमा कवरेज तथा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।