गुनौर: प्रगतिपथ यात्रा के तहत सलेहा पहुंचे सांसद विष्णुदत्त शर्मा, हितग्राहियों से किया संवाद
Gunnor, Panna | Jun 18, 2026 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रगतिपथ यात्रा के तहत खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सलेहा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने मंगरैला कलां एवं सलेहा में जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया।