दरभंगा जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रविवार को दोपहर 2 बजे नगर पंचायत भरवाड़ा में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र ठाकुर उर्फ चुन्नू ठाकुर ने इस जनसभा को भरवाड़ा के लिए ऐतिहासिक बताया है। आयोजकों के अनुसार, इस सभा में 30 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटेंगे।