फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थिति राधा किशन मैरिज होम में किरायदार और मालिक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मैरिज होम मालिक मुकेश का आरोप है मैरिज खाली कराने को लेकर बंटू कुशवाह नामक किरायदार ने अपने साथियो के साथ मारपीट की है। मोके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित मैरिज होम मालिक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कार लिया है।