लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर में यदुवंशी समाज की बैठक आयोजित, शिक्षा और एकजुटता पर जोर दिया गया
लक्ष्मीपुर प्रखंड में रविवार शाम 6 बजे सरकारी अस्पताल के समीप यदुवंशी समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने क्षेत्र की सामाजिक समस्याओं और शैक्षणिक चुनौतियों को सामने रखते हुए समाधान पर विचार-विमश किया।