टोंकखुर्द: एसडीएम टोंकखुर्द और दल ने अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर कार्रवाई कर क्लीनिक संचालक पर एफआईआर दर्ज करवाई
शनिवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी टोंकखुर्द सुश्री रितु चौरसिया, तहसीलदार श्री गौरव निरंकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. माया कल्याणी की संयुक्त टीम द्वारा नगर टोंकखुर्द स्थित कृष्णा मेडिकल का औचक निरीक्षण किया गया