पन्ना: बृहस्पति कुंड में दर्दनाक हादसा: प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाते समय गहरे पानी में डूबा नर्सिंग छात्र, सर्च ऑपरेशन जारी।
Panna, Panna | Jul 8, 2026 पन्ना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड के प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाते समय सतना में पढ़ रहा 25 वर्षीय नर्सिंग छात्र कुनाल ठाकुर गहरे पानी में लापता हो गया। वह बिहार का निवासी था और दोस्तों संग आया था। सूचना पर बृजपुर और बरौंदा पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल SDRF और स्थानीय गोताखोर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।