खरगोन जिले के भगवानपुरा की लाहौर पानी पंचायत के जमरा फलिया में पानी संकट ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। करीब पच्चीस मकानों के बीच सिर्फ एक हैंडपंप के भरोसे पूरा फलिया चल रहा है। हालत यह है कि पानी भरने के लिए रात चार बजे से नंबर लग जाता है। हैंडपंप से कुछ देर पानी निकलता है, फिर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, तब जाकर दोबारा पानी मिलता है।