ब्यावरा: ब्यावरा शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान
ब्यावरा शहर में शनिवार को रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने शहर के पीपल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर सड़क के किनारे लगे, सब्जी फल फ्रूट के ठेलों को हटाने के साथ ही दुकानों के बाहर रखे सामानों को जप्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन ने दुकानों के बाहर सामान रखने पर दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।