इस्लामपुर: इस्लामपुर में युवक पर चाकू से हमला, लूटपाट कर बदमाश फरार, थाने में प्राथमिकी दर्ज
इस्लामपुर में युवक पर चाकू से हमला, लूटपाट कर बदमाश फरार, थाने में प्राथमिकी दर्ज इस्लामपुर (नालंदा): इस्लामपुर थाना क्षेत्र के करस्तूरी बिगहा पुल के समीप एक युवक से लूटपाट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने हथियार के बल पर युवक से मोबाइल फोन और नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।