धमतरी: दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला ₹1.20 करोड़ का बीमा क्लेम
छत्तीसगढ़ शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ हुए सैलरी पैकेज एमओयू के तहत पुलिस कर्मियों को बीमा सुविधा का लाभ मिला। एसपी सूरज सिंह परिहार व एसबीआई शाखा प्रबंधक चेतन सिंह ठाकुर ने दिवंगत तीन पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 1.20 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए।जिसमे दुर्ग में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक रामेश्वर नेताम की पत्नी डामिन बाई को 1 करोड।