बेगुं: बेगू उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बेगू उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में रविवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी। शक्तिपीठ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि रविवार के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को लाइन से खड़ा करके बारी-बारी से मां जोगणिया के दर्शन करवाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।