चूरू: कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक मनोज मेघवाल ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया, कहा- मध्यम वर्ग को राहत नहीं मिली
Churu, Churu | Feb 2, 2026 चूरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को निराशाजनक करार दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बजट में कोई स्पष्ट विजन नजर नहीं आता। सरकार स्मार्ट जिले बनाने की बात कर रही है, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा कि पहले घोषित स्मार्ट सिटी कहां गायब हो गई।